Homeप्रयागराजAn exhibition of painting 'Azadi ke rang' group show on 15th August...

An exhibition of painting ‘Azadi ke rang’ group show on 15th August 2021 inaugurated by Dr. Zahida Khanam National artist and director Khanam Art Gallery

एग्जीबिशन ऑफ पेंटिंग” आजादी के रंग “का ग्रुप शो 15 अगस्त 2021 को शाम 5:00 बजे शुरू किया जाएगा। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम और प्रयागराज में खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर के द्वारा किया जाएगा।

कला प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह है कि इसमें कलाकारों को पूरी आजादी रहेगी कि वह अपनी किसी भी पेंटिंग को बना सकते हैं ।पेंटिंग के जरिए वह अपनी अभिव्यक्ति भी व्यक्त कर सकते हैं और अपने विचारों को कैनवास पर उकेर सकते हैं। कलाकार किसी भी मीडियम में कोई भी साइज में और किसी भी शैली में अपनी आजादी की अभिव्यक्ति कर सकते हैं ।जैसा कि सभी लोग जानते हैं कि 15 अगस्त को हम लोग आजाद भारत का जश्न मनाते हैं इसीलिए इस दिन इस कला प्रदर्शनी में कलाकारों को भी उनकी कला की अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है क्योंकि यह आजादी सबके लिए है इसलिए सब अपनी कला और अपनी भावनाओं को कैनवास पर प्रदर्शित कर सकते हैं ।

राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम ने कहा किअच्छा और बहुत ही खूबसूरत विचार है कि जहां कलाकारों की आकृतियों में उनके रंगों में और एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है। यह कलाकृतियां चाहे देश के लिए हो या समाज के लिए हो या फिर खुद के लिए हो ।

इन सब का एकमात्र उद्देश्य है कि हमें अपनी अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करने की आजादी मिले। इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य बिल्कुल साफ है कि सभी कलाकारों को मौका मिले। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कलाकारों को कोई खास टाइटल दे दिया जाता है पर यहां ऐसा कुछ भी नहीं है ।यहां पर केवल कलाकार अपनी प्रतिभा को और अभिव्यक्तियों को बहुत ही आसानी से अपने कैनवास पर दिखा सकते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि कला समाज का दर्पण होता है और जब कलाकार समाज के दर्पण की तरह अपनी कला को प्रस्तुत नहीं करता है तो उसकी उन्नति नहीं हो सकती है।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments