Homeप्रयागराजClosing Ceremony 2nd national Exhibition of painting flora fauna and calligraphy online...

Closing Ceremony 2nd national Exhibition of painting flora fauna and calligraphy online virtual 20 June to 2o July 2021 By Dr Zaheda Khanam National Artist Prayagraj

सेकंड नेशनल फ्लोरा फॉना और कैलीग्राफी ऑनलाइन वर्चुअल एग्जिबिशन 2021 के लिए सभी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई देती हुई डॉक्टर जाहिदा खानम कहती हैं कि 1 महीने से एग्जिबिशन काफी सफल रहा।

कलाकारों में एक नया जोश और उमंग था। पूरे भारतवर्ष के कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को दिखाया और सभी कलाकारों को एक प्लेटफार्म पर लेकर आए। बहुत सारे कलाकारों की कलाकृतियां पसंद की गई। खासकर जिनके दाम कम थे और खरीदने योग्य थे।

सभी पेंटिंग को बहुत पसंद किया गया लेकिन जो लोगों के बजट में थी उसी पेंटिंग्स को लोगों ने खरीदा। कलाकारों के लिए यह बड़े हर्ष का विषय होता है जब उनकी पेंटिंग को एग्जीबिशन से सेल आउट किया जाता है।

खानम आर्ट गैलरी का मकसद यही रहा है कि कलाकारों की मेहनत को सराहा जाए। उन्हें अच्छे से अच्छा प्लेटफार्म मिले। सभी को सीखने का मौका मिले और एक सुंदर वातावरण मिले जो कि देश और समाज के हित में हो।

क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि कला समाज का दर्पण होता है और कला में समाज की अच्छाई को दिखाने और बुरी चीजों को बदलने की शक्ति होती है। कला के माध्यम से समाज में अच्छा परिवर्तन आता है। इंसानी समाज में अच्छे विचारों की उत्पत्ति हो समाज की भलाई हो अच्छी विचारधारा बड़े और देश एकजुट हो यही कला का मकसद होता है। छोटी-छोटी कोशिश कामयाब होती है।

जैसा कि हमेशा से कहा गया है कि बूंद बूंद से घड़ा भरता है। खानम आर्ट गैलरी की यह सदैव कोशिश रहेगी कि सभी कलाकार चाहे वह प्रोफेशनल हो या छात्र हैं ।जिन्होंने अपनी सुंदर कलाकृतियां सेकंड नेशनल फ्लोरा फौना और कैलीग्राफी एग्जीबिशन में डाली थी और एग्जीबिशन का मान बढ़ाया और कामयाबी हासिल की। आप सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट वेबसाइट पर अवेलेबल है। https://khanamarts.com/closing-ceremony-of-2nd-national-flora-fauna-calligraphy-exhibition-2021/
आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने सभी ग्रुप में डालें ताकि जो लोग इस बार एग्जीबिशन में भाग लेने से वंचित रह गए हैं। वह आगे आने वाले समय में वह भी हमारी श्रंखला का हिस्सा बन सके ।

कलाकार बड़े कोमल मन और हृदय के होते हैं वह अपने विचार और शीतलता को अपने कैनवास पर बखूबी दिखाते हैं ।जो सभी को आनंदित करती है ।हमारा अनंत प्रयास रहा है और जारी रहेगा कि कला के क्षेत्र में सदैव योगदान दिया जाए। Zahida खानम जो कि 24 सालों से निरंतर कला की सेवा कर रही है और आगे भी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव कला के द्वारा समाज में बेहतरीन परिवर्तन के लिए प्रयास करती रहे।

एक अच्छा प्लेटफार्म हमेशा उपलब्ध रहे कलाकारों के लिए ।कलाकारों से कुछ भी न लिया जाए सदैव उन्हें देने की बात हो। Dr Zahida खानम जो कि राष्ट्रीय कलाकार है और खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर और खानम पेंटिंग की ऑनर भी है उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments