26 सितंबर से कला मेला आर्ट गैलरी में शुरू होने जा रहा है। जिसकी लगभग सारी तैयारियां हो चुकी है। छात्र-छात्राओं प्रोफेशनल और स्टूडेंट सभी अपनी टेबल बुक कर रहे हैं। पेंटिंग, आर्ट और क्राफ्ट कैलीग्राफी और कला से जुड़ी सभी विधाओं में पेंटिंग मौजूद है और डिस्काउंट के साथ सही कीमत पेंटिंग की रखी गई है।इसी के साथ प्रयागराज वासियों से अनुरोध है कि कला मेला को किसी भी तरह मिस ना करें।
।प्रयागराज की पहली प्राइवेट आर्ट गैलरी में यह 40 वां प्रोग्राम है। इस गैलरी में कला को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है ।शायद यही कारण है कि खानम आर्ट गैलरी का नाम देश विदेश में भी हो रहा है और इसको लेकर चर्चाएं भी हो रही है। गैलरी में हर कोई आना चाहता है 26 सितंबर 5:00 बजे शाम को इस कार्यक्रम का उद्घाटन है और समस्त प्रयागराज वासी इस कला मेले में जरूर आए और पेंटिंग देखें और उनका अवलोकन करें जो कलाकार अभी अपना काम नहीं ला पाए हैं। वह तुरंत 24 सितंबर तक जोकि इस कार्यक्रम में भाग लेने की अंतिम तिथि है तब तक संपर्क करें। कला मेले में हिस्सा लेने वाले सभी कलाकारों को खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम बहुत-बहुत बधाई देती है।
खबर नीतेश सोनी
