सुशांत मामले में किया था तलब कई सवालों का नहीं दे पाई जवाब कहां कुछ याद नहीं
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कोआत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने शुक्रवार को मुंबई में करीब 8:30 घंटे पूछताछ की!
ईडी अधिकारियों ने रिया से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर सवाल किए लेकिन वह कई सवालों का जवाब नहीं दे पाई और कहां की कुछ याद नहीं।
पहले चरण की पूछताछ में रिया ने बताया कि उन्होंने मुंबई में दो फ्लैट खरीदे थे साल 2018 में कार में एक फ्लैट खरीदा था जिसकी कीमत 80 लाख से ऊपर है।इससे पहले 2012 में पिता के नाम पर एक फ्लैट खरीदा था वही नवी मुंबई में एक फ्लैट रिया के पिता इंद्रजीत के नाम पर है। इसी पते पर सुशांत के साथ मिलकर कंपनी बनाई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले वित्त वर्ष में रिया का आयकर रिटर्न 1000000 था जबकि 2019 2020 में 1400000 हो गया।
सूत्रों के मुताबिक रिया के कॉल रिकॉर्ड डिटेल से पता चला है कि वह मुंबई पुलिस के एक डीसीपी के संपर्क में थी जानकारी के मुताबिक रिया ने बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमूखे को चार बार फोन किया और एक s.m.s. भी किया था।
सिर्फ पैसे के ही मकसद से आई थी रिया: बिहार सरकार
बिहार सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि रिया पैसे हड़पने के मकसद से ही सुशांत के संपर्क में आई थी साथ ही कहा रिया कि पटना में f.i.r. को मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका विचार योग्य नहीं है मामले की गंभीरता व इसके अंतर राज्य प्रभाव व आरोपियों के मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों में होने के चलते जांच सीबीआई को सौंपी गई है ललिता कुमार मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा इसमें एफ आई आर दर्ज बाद जांच करना उसके क्षेत्र अधिकार में है।
रिपोर्ट समीक्षा सोनी
