Homeखेलशाहरुख खान की अगली फिल्म होगी यशराज फिल्म्स के साथ

शाहरुख खान की अगली फिल्म होगी यशराज फिल्म्स के साथ

फ्लॉप फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म कौन सी होगी इसका फैसला हो गया है राजकुमार हिरानी की हास्य फिल्म पर काम करने को शाहरुख खान ने मंजूरी दे दी है लेकिन इसकी शूटिंग शुरू होने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए शाहरुख खान ने अब उससे पहले एक और फिल्म करने का मन बना लिया है।

वार फिल्म में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ से बेहतरीन काम कराने वाले सिद्धार्थ आनंद करेंगे इस फिल्म का निर्देशन। शाहरुख खान ने इस फिल्म का नाम पठान सुझाया है हीरोइन का चयन होना अभी बाकी है। अनुष्का शर्मा का नाम हीरोइन की लिस्ट में सबसे आगे है दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर लोगों ने काफी पसंद किया था और दोनों की जोड़ी रोमांटिक जोड़ियों में मानी जाती है। या यह भी हो सकता है कि यशराज फिल्म किसी नए चेहरे को मौका दे।
खबर समीक्षा सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments