Talat Mahmood ने दिया लाइव acrylic कलर पेन्टिग डेमोंसट्रेशन
छात्र-छात्राएं कला की बारीकियों से हुए रूबरू
खानम आर्ट गैलरी द्वारा पेंटिंग सीखने के शौकीन छात्र-छात्राओं के लिए आज अर्किलिक कलर पेन्टिग लाइव डेमोंसट्रेशन करेली स्थित
खानम आर्ट गैलरी में आयोजित 15 दिवसीय कला मेले में किया गया। यह मेला 15 अक्टूबर तक चलेगा। प्रसिद्ध कलाकार तलत महमूद ने आर्किलिक रंगो में लाइव demostration दिया।

इस मौके पर कलाकार के रूप में ललित कला अकैडमी के सदस्य रविंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को ना सिर्फ़ कला की बारीकियों से रू-ब-रू कराया। बल्कि कला की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। कहा की कला के क्षेत्र में कलाकारों के लिए किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है।खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम ने तलत महमूद को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। वर्कशॉप में कलाकार तलत महमूद ने बच्चों को कला की बारीकियों के बारे में बताया। सभी बच्चे लाइव डेमोंसट्रेशन कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित थे।
खबर नीतेश सोनी
