शनिवार 16 अक्टूबर को खानम आर्ट गैलरी में चल रहे कार्यक्रम की क्लोजिंग सेरेमनी (समापन समारोह) का कार्यक्रम है ।जिसमें सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा और जिन कलाकारों की पेंटिंग की बिक्री हुई है उनको मुबारकबाद दी जाएगी और जिन कलाकारों की पेंटिंग नहीं बिकी है उन्हें आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी जाएंगी ।क्योंकि किसी भी कार्यक्रम में प्रतिभागी बनना ही बड़ी बात होती है। किसी भी कार्यक्रम में धीरे-धीरे कलाकार अपनी पहचान बनाता है और लोग उसे पहचाने लगते हैं और कलाकार अपने मकसद में कामयाब होता रहता है। इसलिए जिस भी कलाकारो की पेंटिंग नहीं बिकी है उन कलाकारों की पेंटिंग कल जरूर बिकेगी और उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी क्योंकि खानम आर्ट गैलरी को लोग पहचानने लगे हैं और यहां कलाकारों को एक अच्छा प्लेटफार्म और एक अच्छी जगह दी जा रही है ।जहां बहुत सारे लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुई है ।बहुत सारे लोगों को प्लेटफार्म भी दिया जा रहा है और लोगों को पता है कि यहां एक अच्छी और ओरिजिनल पेंटिंग मिल सकती है और वह भी कम कीमत पर ।सिर्फ जरूरत है लोगों को खानम आर्ट गैलरी में आने की। इसलिए हर प्रतिभागी अपने लोगों को यहां पर आने के लिए कहे क्योंकि खानम आर्ट गैलरी इलाहाबाद की पहली प्राइवेट आर्ट गैलरी है। जिसने की बहुत ही कम समय में लोगों के अंदर अपनी जगह बनाई है और लोग इसे जानने भी लगे हैं इसलिए सभी कलाप्रेमी इस मैसेज को आगे बढ़ाएं और खासकर कि वह लोग जो यहां पर हो रही प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और उनको अच्छे मौके मिले हैं। खानम आर्ट गैलरी में एक बड़े कला प्रेमी आए और दो पेंटिंग लेकर गए और उन्होंने गैलरी की बहुत तारीफ भी की। वह कलाप्रेमी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है लेकिन इसके साथ-साथ कला के बहुत पारखी भी थे। उनके पास विश्व प्रसिद्ध कलाकार एम एफ हुसैन की पेंटिंग का भी कलेक्शन है। ऐसी जगह पर आर्ट गैलरी की पेंटिंग को सजाना गैलरी के सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशी की बात है और हर्ष का विषय यह भी है कि उन्होंने डॉक्टर जाहिदा खानम के द्वारा किए गए 3 दिन पहले लाइव डेमोस्टेशन और कला को भी पसंद किया और पेंटिंग को खरीद कर भी ले गए। गैलरी को ऐसे ही कला प्रेमी और कला की कदर करने वाले लोगों की जरूरत है इसलिए सभी प्रतिभागी हर किसी को यह संदेश दे जोकि कला का प्रेमी है कि वह खानम आर्ट गैलरी में एक बार जरूर आएं।
खबर नीतेश सोनी
