उत्तर प्रदेश सरकार का पीला पंजा एक बार फिर गरजा और कुख्यात अपराधी पप्पू गंजिया का दो मंजिला भवन ध्वस्त कर दिया।

: प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अब तक चार सौ करोड़ से ज्यादा की कीमत का अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण कर जमीन अधिग्रहण से मुक्त कर चुकी है और इसी क्रम में आज नैनी स्थित कुख्यात अपराधी जावेद उर्फ पप्पू गंजिया का बिना नक्शे का भवन ज़मींदोज़ कर दिया है। पप्पू गंगिया पर प्रयागराज के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पचास से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
: जावेद उर्फ पप्पू गांजिया के इस भवन जो कि लगभग ढाई बीघा में बना है कि कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है और इस भवन को बनाने के लिए न तो कोई नक्शा पास हुआ है। पप्पू गंजीया का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और दबी जुबान में यह भी कहा जा रहा है कि इस ज़मीन पर उसने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।
खबर नीतेश सोनी
