Homeप्रयागराजअतुल्य गंगा परिक्रमा पदयात्रा का हुआ समापन

अतुल्य गंगा परिक्रमा पदयात्रा का हुआ समापन

अतुल्य गंगा परिक्रमा पदयात्रा का हुआ समापन
मण्डलायुक्त व आईजी ने पदयात्रा पूरी करने वाले श्री रोहित जाट एवं श्री शगुन त्यागी को किया सम्मानित
पदयात्रा से गंगा सहित सभी नदियों व पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता बढेगी


गंगा नदी हमारे देश व संस्कृति की पहचान है-मण्डलायुक्त

गंगा को निर्मल बनाने में लोगो की जागरूकता व सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रयागराज से 16 दिसम्बर, 2020 को प्रयागराज से गंगोत्री व गंगोत्री से प्रयागराज के लिए शुरू की गयी अतुल्य गंगा परिक्रमा पदयात्रा 23 जून, 2021 को 190 दिन में 5530 कि0मी0 की यात्रा पूरी करते हुए प्रयागराज में समाप्त हुई।

इस उपलक्ष्य में सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पदयात्रा पूरी करने वाले व वृक्षमाल से जुड़े हुए लोगो को मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल व आईजी श्री कविन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कर्नल मनोज केश्वर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल ने कहा कि गंगा नदी हमारे देश व हमारी संस्कृति की पहचान है साथ ही अमूल्य धरोहर भी है।

जीवन दायिनी, गंगा भारत की संस्कृति, आध्यात्मिक चिंतन, जलवायु और अर्थव्यवस्था पर अपनी अमिट छाप छोड़ती है। इस पदयात्रा से देश में गंगा सहित सभी नदियों के लिए व पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सहभागिता भी बढेगी। उन्होंने अतुल्य गंगा परिक्रमा से जुड़े हुए लोगो को साधुवाद व बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह काम आसान नहीं था। मण्डलायुक्त ने कहा कि हमें गंगा को निर्मल बनाने के लिए जिन-जिन प्रदेशों से गंगा जी गुजरती है, वहां के ग्राम पंचायतों के साथ ही वहां के युवाओं को इस अभियान के साथ जोड़े। साथ ही हमें मिनी वन स्थापित करने चाहिए, जो संस्थायें पेड़ लगाने का कार्य कर रही है, हमें उन्हें और बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम से युवकों के जुड़ने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में गंगा के किनारों पर करायें गयें वृक्षारोपण का कार्य प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में उपस्थित आईजी श्री के0पी0 सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये और पदयात्रा में शामिल लोगो को सम्मानित करते हुए बधाई भी दी। अतुल्य गंगा परिक्रमा पदयात्रा को पुरा करने वाले श्री रोहित जाट एवं शगुन त्यागी को सम्मानित किया गया। साथ ही इस यात्रा में वृक्षारोपण से सम्बंधित श्री कालेश्वर मिश्रा एवं नितीन रंजन को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पदयात्रा से जुड़े हुए सभी लोगो को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments