कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाने में प्रयागराज में बना रिकॉर्ड
प्रयागराज जिले में बीते शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा कर लोगों ने बनाया एक नया रिकॉर्ड ।एक दिन पहले ही 22157 की सर्वाधिक संख्या को पार करते हुए टीकाकरण का यह अब तक का प्रयागराज का सर्वाधिक रिकॉर्ड था।
जिसे प्रयागराज वासियों ने अगले ही दिन 23165 कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा कर तोड़ दिया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच लोग पहले से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शहरों की तरह अब गांव में भी लोग जागरूक हो गए हैं और गांववासी भी वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए बड़ी संख्या में सेंटर पहुंच रहे हैं। शहर के मेडिकल कॉलेज, कॉल्विन और बेली टीकाकरण केंद्रों पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ दिख रही है ।
धूप में लाइन में लगकर टीका लगवाने के लिए लोग अपनी बारी आने की प्रतीक्षा में खड़े रहते हैं। वहीं अगर बात करें महिला स्पेशल की तो उसके तहत स्थापित पिंक बूथ पर महिलाओं की काफी संख्या देखी जा रही है और विदेश जाने की तैयारी करने वाले लोगों की भी भीड़ देखी जा रही है।
Samiksha
