मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताया
प्रयागराज 4 अप्रैल,2021।शहर पश्चिमी में विकास एवं कार्य के आधार पर पंचायतों में जीत भाजपा का मुख्य मंत्र होगा यह बातें मंडल जमुनापट्टी का कादिलपुर एवं गंगापट्टी का सल्लाहपुर में भाजपा बैठक में विकास पुरुष शहर पश्चिमी विधान सभा के विधायक, कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहीं।

श्री सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य 48,49 एवं 50 वार्ड नंबर के घोषित प्रत्याशी उषा देवी पत्नी रामनरेश पटेल,मुरारी लाल भारतीया,रेखा देवी पत्नी सुरेश कुमार पासी के समर्थन में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत सदस्यों की जीत हासिल करने के लिए मंत्र बताएं और कार्यकर्ता को दिशा निर्देश दिए किस प्रकार से चुनाव में जनता के पास जाना है और जनता के समक्ष प्रधानमंत्री मा0 मोदी जी एवं मुख्यमंत्री मा0 योगी जी द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को संक्षिप्त में बताकर भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने का वातावरण बनाना है।महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा पिछले 25 -30 सालों में पहली बार ऐतिहासिक कार्यो के माध्यम से जनकल्याणकारी कार्य करके विकास की नई पहचान के साथ शहर पश्चिमी मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह के द्वारा दिए गए मंत्र ही जीत होगी।

बैठक में उपस्थित महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ,काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , जिला उपाध्यक्ष राजू पाठक, राजू राय,मंडल अध्यक्ष दीना नाथ कुशवाहा,ज्ञान बाबू केसरवानी,फूल चंद्र साहू ,रामजी शुक्ला,रामजी केसरवानी,रमेश पटेल, प्रेम चंद्र केशरवानी,राकेश जैन,शांति भूषण मिश्रा,मनीष ओझा,सुमन पटेल,शिवमोहन,श्रवण पासी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबर नीतेश सोनी

