पिछले महीने फिर से खोला गया असम के काछार जिले का एक पुल बुधवार को ढह गया. इस हादसे में दो ओवरलोडेड ट्रक हरंग नदी में जा गिरे. चालकों को चोटें आई हैं और इलाज चल रहा है. सिलचर-कलैन रोड पर स्थित यह दशकों पुराना पुल असम को मेघालय से जोड़ता है. लगभग दो वर्षों के मरम्मत कार्यों के बाद इसे पिछले महीने फिर से खोला गया था. जिला आयुक्त मृदुल यादव ने कहा कि इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है. यहां प्रतिबंध लागू थे और ओवरलोडेड वाहनों की निगरानी के लिए चार चेक पाइंट स्थापित किए गए थे.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने कहा कि लापरवाहियों की जांच की जा रही है. स्कूचे बच्चे और नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोग पुल के ढहने के कारण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं. उन्हें नदी पार करने में मदद के लिए नावें तैनात की हैं.
