प्रयागराज। राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।आयोग ने 28 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इनमें 565 पद अनारक्षित, 315 पद ओबीसी, 111 पद ईडब्ल्यूएस, 232 पद एससी व 30 पद एसटी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने व ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर 2025 और ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार/संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2025 है।अब तक असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर केवल इंटरव्यू के आधार पर भर्ती होती थी। इंटरव्यू से पहले एक स्क्रीनिंग परीक्षा कराई जाती थी जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों की छंटनी होती थी। ऐसे में अक्सर आरोप लगते थे कि इंटरव्यू में मनमाने तरीके से. नंबर देकर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। आयोग ने भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए अब प्री, मेंस व इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती पूरी करने का निर्णय’ लिया है।इसके तहत सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा कराई जाएगी और अंभ्यर्थियों की छंटनी के बाद मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू होगा। प्रारंभिक परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी। अभ्यर्थियों के चयन की मेरिट यानी उनकी श्रेष्ठता का निर्धारण मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा।एआई के दौर में कंप्यूटर साइंस का सिर्फ एक पद : आर्टिफिशयलइंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के दौर में असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस के सिर्फ एक पद पर भर्ती होगी। विज्ञापन में सर्वाधिक 157 पद असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विषय के हैं। सबसे कम एक-एक पद असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस व फरसी (पर्सियन) के हैं।प्रारंभिक परीक्षाः एक प्रश्नपत्र कीं 150 अंकों की वस्तुनिष्ठपरक परीक्षा होगी। कुल 120 प्रश्नों में सामान्य अध्ययन के 30 और वैकल्पिक विषय के 90 सवाल होंगे जबकि वैकल्पिक विषय गणित के 70 प्रश्न होंगे। परीक्षा की समयावधि दो घंटे होगी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही मुख्य (लिखित) परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।मुख्य परीक्षाः परंपरागत प्रकार का 200 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा जिसमें कुल 20 प्रश्न होंगे व सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्नपत्र दो खंडों में विभाजित होगा। खंड-अ के तहत 10 प्रश्न लघुउत्तरीय होंगे जिनके उत्तरों की सीमा 125 शब्दों में होगी और प्रत्येक प्रश्न आठ अंक का होगा। खंड-ब में 10 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे जिनके उत्तरों की सीमा 200 शब्दों में होगी। प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा। परीक्षा की समयावधि तीन घंटे होगी। साक्षात्कार 25अंक/यथाशासनादेश अनुसार
