Homeराष्ट्रीयआज कांग्रेस की सरकार होती तो राम मंदिर का निर्माण असंभव था...

आज कांग्रेस की सरकार होती तो राम मंदिर का निर्माण असंभव था (गणेश केसरवानी)

23 अक्टूबर 2020 प्रयागराज, भाजपा मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा आयोजित महा प्रशिक्षण अभियान शिविर का स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी में शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को 2014 के बाद आए राजनीतिक बदलाव एवं हमारा दायित्व के विचार विषय पर कहा कि 2014 के बाद वास्तव में इस देश के अंदर लोकतंत्र दिखाई पड़ा एक मजबूत सरकार के रूप में नरेंद्र मोदी की सरकार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है उन्हीं में से सबसे महत्वपूर्ण विषय रहा धारा 370, 35a ,आर्टिकल का हटाना श्री राम मंदिर का निर्माण कराना, सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट लागू करना ,तीन तलाक का कानून बनाना ,वास्तव में यह बहुत ही जटिल विषय था जिसे मोदी सरकार ने एक झटके में ही कर डाला और उन्होंने आगे कहा कि अगर आज देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ना बनी होती और कांग्रेस की सरकार होती तो श्री राम मंदिर का निर्माण असंभव था बल्कि उसकी जगह आज बाबरी मस्जिद का निर्माण होता क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने तो श्री राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा किया था।

भाजपा की सरकार में आज अलगाववादियों का नामोनिशान मिटा दिया गया जो कभी कांग्रेस के शासन में भारत सरकार के खर्चों पर कश्मीर में आतंकवादियों को पनाह देने का काम किया करते थे और भारत के कोने कोने में आतंकवादियों गतिविधियों से देश को दहलाने का काम करते थे आज नरेंद्र मोदी की सरकार में आतंकवादियों को नेस्तनाबूद कर दिया गया और आगे कहा कि हमको और और आपको राष्ट्रवाद के जज्बे को जगाए रखना होगा
इस अवसर पर श्री विभूति नारायण सिंह जी ने भाजपा का इतिहास में विकास पर श्री जयराम मिश्रा जी ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा एवं श्री पुनीत वर्मा जी ने हमारा विचार परिवार पर अपना मार्गदर्शन दिया
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता श्री किशोरी लाल जायसवाल जी एवं संचालन श्री अजय अग्रहरि जी ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री कुंज बिहारी मिश्रा जी वरुण केसरवानी जी राजेश केसरवानी, जी विवेक अग्रवाल ,बसंत लाल आजाद, प्यारे लाल जायसवाल, परमानंद वर्मा, केशव शर्मा, रितेश केसरवानी ,बृजेश श्रीवास्तव, सुनील धूपर ,पार्षद कुसुमलता, पार्षद पूजा कक्कड़ ,नीरज केसरवानी , नीरज टंडन, विवेक त्रिपाठी , विकास चौरसिया, सत्या जायसवाल ,कैलाश जी , कुलदीप सोनकर, मनोज केसरवानी, आशीष जायसवाल ,नीरज गुप्ता दीपक शर्मा, मनोज गुप्ता पंकज वैश्य, अनीता निरखी ,आनंद मिश्रा आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments