प्रयागराज। रेलवे ने आठ मार्च से सूबेदारगंज से सूरत के उधना के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। ट्रेन का संचालन 28 जून तक होगा।
सूबेदारगंज से ट्रेन शनिवार शाम 7:25 बजे रवाना होगी। फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड के रास्ते ट्रेन अगली रात 8:15 बजे उधना पहुंच जाएगी। इसी तरह उधना से सात मार्च से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार सुबह 5:45 बजे चलकर अगली
सुबह 8:40 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी।
इसके अलावा वलसाड से दानापुर वाया प्रयागराज छिवकी, हावड़ा से खातीपुरा वाया प्रयागराज जंक्शन होकर भी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इसी तरह नई दिल्ली से गया, आनंद विहार से राजगीर, नई दिल्ली से से सहरसा, पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान रेलवे प्रशासन ने किया है। यह सभी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होंगी।
