नगर निगम नैनी में 100 बेड का महिला छात्रावास का निर्माण कराएगा। इसके लिए अरैल स्थित शिवालय पार्क के पास जमीन चिह्नित की गई है। छात्रावास के निर्माण पर 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
निगम ने नौकरी पेशा महिलाओं के लिए छात्रावास के निर्माण का निर्णय लिया है। इसकी कवायद दो साल पहले ही शुरू की गई थी, लेकिन जमीन की तलाश पूरी नहीं हो पाई। जार्जटाउन में खेल विभाग की जमीन पर निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन उसे लेकर विवाद रहा।
नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग का कहना है कि जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद छात्रावास का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण पर 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निगम अपनी जमीन पर छात्रावास का निर्माण कराएगा।
