मेजा, प्रयागराज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 उरुवा ब्लाक के ग्राम पंचायत औता में सामान्य सीट से प्रधान पद प्रत्याशी आरती देवी 197 वोटों से विजई घोषित हुई ।
जिसे लेकर समर्थकों सहित ग्रामीणों में जश्न का माहौल बना हुआ है अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए आरती देवी ने कहा की यह जीत मेरी नहीं बल्कि सभी ग्रामीणों की है इस जीत के लिए मैं जीवन भर सभी ग्रामीणों की आभारी रहूंगी।

वही विजई प्रधान प्रत्याशी आरती देवी के पति कमल मिश्रा द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों के द्वारा पूर्ण आश्वासन प्राप्त था और उसी आश्वासन के बल पर हम ने चुनाव लड़ा और वह आश्वासन आशीर्वाद बनकर हमें प्राप्त हुआ इसके लिए हम सभी ग्राम वासियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारे ऊपर विश्वास जताया और हमें चुना।

खबर नीतेश सोनी

