व्यापारियों ने वर्चूअल शोक सभा कर सरदार जोगिन्दर सिंह को दी श्रधांजलि

आज दिनांक 03/05/2021 को प्रयाग व्यापार मंडल एवं सिविल लाइंस व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक वर्चूअल शोक सभा का आयोजन हुआ ।
इस सभा में प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष , इलाहाबाद होटेल एसोसिएशन के अध्यक्ष , सिविल लाइंस व्यापार मंडल के संग्रक्षक व श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिन्दर सिंह जी के निधन पर शहर के व्यापारियों ने शोक प्रकट किया व श्रधांजलि अर्पित करी ।

सभा में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि सरदार जोगिन्दर सिंह ना केवल सिख समाज की अगुवाई करते थे बल्कि सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलते थे ।
सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा की जोगिन्दर सिंह तमाम सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जूड़े रहें और सभी संस्थाओं को सदेव आगे बड़ने की प्रेरणा देते रहें ।

प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री सोहैल अहमद ने कहा इस दुःख के समय में व्यापारियों को बहुत जागरुक होकर अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखना होगा।
होटेल एसोसिएशन से कानहा श्याम के डिटेक्टर विदुप अग्रहरी ने बताया की शहर ने एक व्यपारी नही बल्कि शहर के व्यापारियों ने अपने गार्जियन को खोया हैं जिसकी कमी अब कोई कभी पूरी नही कर सकता ।

सिविल लाइंस व्यापार मंडल के महामंत्री शिवशंकर सिंह ने सभा का संचालन किया व सभा के अंत में सभी से निवेदन किया कि दो मिनट का मौन रख कर सरदार जोगिंदर सिंह जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें ।
वर्चूअल शोक सभा में उपस्थित व्यापारियों में विजय अरोरा , सोहैल अहमद , सुशील खरबंदा , शिवशंकर सिंह , अनिता जैसवाल , विदुप अग्रहरी , सरदार प्रीतम सिंह , दिनेश सिंह ,राकेश राय, नरेश राय , प्रवीण मालवीय, अशोक सचदेव , संजय अग्रवाल , संजीव जैन , अनिमेष अग्रवाल , आशीष अरोरा , अशोक गुप्ता , विनय टंडन , अजय मेहरोत्रा , सरदार मनजीत सिंह , सरदार रणबीर भाटिया , मनीष सचदेव , अनिल अरोरा , राज कमल , अनिल सचदेव , रवित सचदेव , हर्षित अग्रवाल , संदीप कत्याल, गौरव सेठ ,सुरेंद्र यादव , अभिषेक गुप्ता ,कवल गुलाटी , संजय गुप्ता , धीरज नागर , सरदार सतेंद्र सिंह , पार्षद साहिल अरोरा ने श्रधांजलि अपनी अर्पित करी।

मो० अकरम शगुन ,
मीडिया प्रभारी ,
प्रयाग व्यापार मंडल ।
खबर नीतेश सोनी
