इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने दिवंगत अधिवक्ताओं को बाटी सहायता राशि
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में गत दिनों दिवंगत हुए अधिवक्ताओं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि बाटी ।यह धनराशि हाई कोर्ट में नियमित वकालत करने वाले 19 दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को दी गई। बार एसोसिएशन के महासचिव प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि बार के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को सहायता राशि दी गई ।
इसके पश्चात 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिवक्ताओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई ।कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद ,उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, अनिल पाठक ,रजनीकांत राय ,के के मिश्रा ,अंजू श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, दिलीप पांडे, राजेंद्र कुमार सिंह, दुर्गेश तिवारी सहित बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Samiksha
