Homeमहत्वपूर्ण जानकारीइस्राइल और ईरान के बीच आखिरकार संघर्ष विराम हो गया 

इस्राइल और ईरान के बीच आखिरकार संघर्ष विराम हो गया 

वाशिंगटन/दुबई/यरूशलम ।इस्त्राइल और ईरान के बीच आखिरकार 12वें दिन संघर्ष विराम हो गया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंगलवार सुबह संघर्ष विराम की घोषणा के ढाई घंटे बाद ही दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागीं। इससे लगा, युद्ध विराम टूट गया है। ट्रंप ने दोनों देशों से नाराजगी जताई, फिर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर तत्काल अपने विमानों को वापस बुलाने के लिए कहा। इसके बाद इस्राइल ने ईरान पर आगे हमले नहीं करने की घोषणा की।

 

ईरान पहले ही कह चुका था, अगर इस्राइल हमला नहीं करेगा, तो वह भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा।इस्त्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि ईरान के संघर्ष विराम का उल्लंघन और मिसाइल हमले करने के जवाब में हमने तेहरान के पास एक रडार प्रतिष्ठान को नष्ट कर दिया। इसके बाद, राष्ट्रपति ट्रंप की पीएम नेतन्याहू के साथ बातचीत केबाद ईरान के खिलाफ आगे और हमले रोक दिए। इससे पहले, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज शकियन ने कहा, वह ट्रंप की ओर से घोषित युद्ध विराम का सम्मान करेंगे, बशर्ते कि इस्राइल भी अपनी शर्तों का पालन करे

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments