प्रयागराज। प्रतियोगियों को सितंबर तक एक और डिजिटल लाइब्रेरी मिल जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत बन रही लाइब्रेरी का 50 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। शेष निर्माण और कम्प्यूटर समेत अन्य उपकरण लगाने के लिए सितंबर तक का लक्ष्य रखा गया है।
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत रामबाग और चंद्रशेखर आजाद पार्क में डिजिटल लाइब्रेरी पहले से संचालित हैं। सिविल लाइंस स्थित डायट परिसर में तीसरी लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण खर्च होंगे। लाइब्रेरी में 300 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। वहीं 200 कम्प्यूटर भी लगाए जाएंगे।इसके भवन का निर्माण जारी है। स्मार्ट सिटी के मिशन प्रभारी संजय रथ का कहना है कि भवनका 50 फीसदी निर्माण हो चुका है। सिविल कार्य पूरा होने के बाद कम्प्यूटर समेत अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। उनका कहना है कि सितंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
