Homeअपराधएपस्टीन कनेक्शन से हिला ब्रिटेन: लेबर पार्टी में बढ़ा विद्रोह, स्टार्मर पर...

एपस्टीन कनेक्शन से हिला ब्रिटेन: लेबर पार्टी में बढ़ा विद्रोह, स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव

यौन अपराधी-तस्कर रह चुके जेफ्री एपस्टीन का भूत अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सरकारों की प्रभावित कर रहा है। इस मामले में नाम आने के बाद ब्रिटेन के चीफ ऑफ स्टाफ को खोने के बाद प्रधानमंत्री कौर स्टार्मर की कुर्सी भी खतरे में पड़ गई है। सोमवार को स्टार्मर ने बंद कमरे में अपने लेबर पार्टी के सांसदों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने गुहार लगाई कि उनका कार्यकाल सिर्फ डेढ़ वर्ष का ही रह गया है इसलिए वे उन्हें पद से न हटाएं।

ब्रिटेन में स्टार्मर को लेकर उनकी लेबर पार्टी में ही सांसदों का समर्थन कम हो रहा है। वाशिंगटन में पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मैडेलसन और दिवंगत यौन अपराधी के बीच संबंधों के खुलासे के बाद से ही ब्रिटिश पीएम की साख संकट में आ गई लेकिन रविवार को चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी के इस्तीफे के बाद सोमवार सुबह से ही स्टार्मर के विरोध में उनकी ही पार्टी का दबाव बढ़ गया है।

इस बीच पार्टी की वरिष्ठ सांसद एमिली धॉर्नबेरी ने स्टार्मर का बचाव करते हुए कहा, मैकस्वीनी एक विवादित व्यक्ति बन गए थे। उनके इस्तीफे के बाद अब नए सिरे से शुरुआत होनी चाहिए। जनमत सर्वेक्षणों में भी लेबर पार्टी धुर दक्षिणपंथी रिफॉर्म यूके से पिछड़ रही है। इसमें सुधार न होने से मेंडेलसन के खुलासों ने नेतृत्व परिवर्तन का दबाव बढ़ा दिया। उधर, विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी नेता केमी बैडेनोच ने भी सरकार पर गलत फैसलों का आरोप लगाकर दबाव बनाया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments