प्रयागराज। नैनी निवासी निशानेबाज दीक्षा शुक्रवार को भोपाल में इंडिया टीम ट्रायल में साधेगी। उत्तर प्रदेश की टीम निशाना से खेल चुकीं दीक्षा अब इंडिया टीम ट्रायल ग्रुप ए के ट्रायल-पांच और छह में हिस्सा लेंगी।
ट्रायल 19 से 21 सितंबर तक भोपाल स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया शूटिंग रेंज में होगी। इसके बाद वह नवंबर में मिस्र में होने वाली वर्ल्डकप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
किट खरीदने के लिए ट्यूशन पढ़ाया : दीक्षा के पिता फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ऐसे में महंगे खेल का खर्च उठाना आसान नहीं था. लेकिन दीक्षा ने हार नहीं मानी।ट्यूशन पढ़ाकर निशानेबाजी की फीस जुटाई। वह 15 किमी दूर तेलियरगंज स्थित रेंज तक सफर तय कर सीखने आती हैं।
दीक्षा बताती हैं कि यह सपना बड़ा और महंगा है, लेकिन यही मुझे हर दिन मेहनत करने की ताकतदेता है। राष्ट्रीय स्तर पर प्री-स्टेट प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीत चुकी हूं।
इंडिया टीम ग्रुप बी में तीसरी रैंक और ग्रुप-ए में 50 खिलाड़ियों में 12वें स्थान पर हूं। अब देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना ही लक्ष्य है। कोच डॉ. शरद नाथ ने बताया कि दीक्षा बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं।
परिस्थितियां कठिन होने के बावजूद उसने कभी हार नहीं मानी। रोजाना 15 किमी का सफर तय करके रेंज पर आना आसान नहीं, लेकिन उसका जुनून ही उसकी ताकत है। नवंबर में वर्ल्डकप में भारत के लिए जरूर पदक जीतेंगी।
