ऐसी लापरवाही रही तो जल्द आएगी तीसरी लहर
दिल्ली हाईकोर्ट ने बाजारों में कोरोना नियमों के उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए चिंता जाहिर की है। कहा है कि ऐसी लापरवाही से तीसरी लहर बहुत जल्द आएगी ।किसी को लापरवाही की अनुमति नहीं दी जा सकती।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का कहना है की पहली लहर के बाद अनलॉक में हमने जो ढिलाई कि वह गलती कहीं फिर से ना हो जाए इसका ध्यान रखें। सही तरीके से मास्क पहने और भीड़भाड़ से बचाव जैसे नियमों का अच्छी तरह से पालन करें । बचाव ही प्रभावशाली सोशल वैक्सीन का हिस्सा है।कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कम होते संक्रमण और लॉकडाउन में रियायतो के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को शुक्रवार को फिर आगाह किया कि सुधरे नहीं तो हालात फिर गंभीर हो सकते हैं।
कम से कम 6 महीने शादियों पार्टियों से दूर रहे। वायरस अभी भी स्वरूप बदल कर हमारे बीच में ही मौजूद है। विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की आशंका के बीच सभी देशवासियों को चेताया है। दरअसल कर्फ्यू व लॉकडाउन में राहत के बाद ज्यादातर राज्यों में लोग पहले की तरह बेपरवाह दिखने लगे हैं। देश के तमाम शहरों में बिना मास्क और शारीरिक दूरी वाली भीड़ दिख रही है ।काफी लोग हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड भी घूमने गए हैं ।वहीं सरकार ने 6 से 7 महीनों तक लोगों से समय मांगा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति रही तो तीसरी लहर दो से तीन महीनों के अंदर ही आ सकती हैं।
Samiksha
