Homeप्रदेशदूसरी नेशनल एग्जिबिशन ऑफ पेंटिंग फ्लोरा फ़ौना और कैलीग्राफी के ऑनलाइन वर्चुअल...

दूसरी नेशनल एग्जिबिशन ऑफ पेंटिंग फ्लोरा फ़ौना और कैलीग्राफी के ऑनलाइन वर्चुअल एग्जीबिशन2021 का शुभारंभ

दूसरी नेशनल एग्जिबिशन ऑफ पेंटिंग फ्लोरा फ़ौना और कैलीग्राफी ऑनलाइन वर्चुअल 2021 जिसका कि सबको बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार था ।उसके उद्धघाटन का समय आ गया है।20 जून 2021 को 7pm पर khanamarts.com वेबसाइट पर इसका शुभारंभ होगा।

सारे भारत के कलाकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन इस वेबसाइट पर होगा ।प्रयागराज से लेकर दिल्ली ,मुंबई, पुणे, महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश ,असम, लखनऊ हर जगह के कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में किया है। चाहे कलाकार प्रोफेशनल हो या छात्रों दोनों ने ही अपनी कलाकृतियों का बेहतरीन प्रदर्शन किया है ।खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम ने सभी कलाकारों को बहुत-बहुत बधाई दी है और उनके सुंदर भविष्य की कामना की है ।साथ ही डॉक्टर जाहिदा खानम जो कि राष्ट्रीय स्तर की कलाकार है और खानम आर्ट गैलरी प्रयागराज की डायरेक्टर है उनको कई विशेष हस्तियों ने बधाई भी दी है।

जिनमें इलाहाबाद म्यूजियम के डायरेक्टर सुनील गुप्ता जी ,बंगाल आर्ट फाउंडेशन के फाउंडर अशोक राय जी ,ललित कला अकैडमी से कश्यप जी ,कार्यकारिणी सदस्य ललित कला अकैडमी कलाकार रविंद्र कुशवाहा जी, स्वदेश संस्थान इंडिया से सागर प्रजापति जी ,कलाकार अंजली पांडे ,डॉक्टर शगुफ्ता जी, राष्ट्रीय कलाकार कुरैशी जी सभी ने बहुत बहुत बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं दी है और इस प्रदर्शनी की सफलता के लिए सभी को बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दी है और डॉक्टर जाहिदा खानम के सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा भी की है ।dr जाहिदा खानम जोकि प्रयागराज की प्राइवेट आर्ट गैलरी की डायरेक्टर है उनके लगातार कार्यक्रम की वजह से चाहे वह ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन हो सभी में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उनकी प्रशंसा भी की है और आगे भी वह इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहे इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया है।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments