ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन करने पर गुरजीत और निशा बन गई राजपत्रित अधिकारी। टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन करने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी को रेलवे ने गजटेड अधिकारी बना दिया।
अपने शानदार प्रदर्शन करने के बाद वे पहली बार प्रयागराज पहुंची तो प्रयागराज वासियों ने और रेलवे ने इन दोनों का जोरदार स्वागत किया। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें रेलवे अफसरों ने और उनके साथी खिलाड़ियों ने फूलों की मालाएं पहनाई और उन्हें जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार ने सम्मानित भी किया ।दोनों खिलाड़ी प्रयागराज पहुंचते ही फूलों से सजी खुली जीप पर मुख्यालय पहुंची। जहां देशभक्ति के गीत और बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया।
मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका प्रमोशन कर दिया गया है। अब दोनों खिलाड़ी राजपत्रित अधिकारी हो गई है। इसके साथ ही जीएम ने कहा कि उन्हें गुरजीत और निशा दोनों पर गर्व है और देश को उन पर नाज है ।दोनों खिलाड़ी हम सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं। उत्तर मध्य रेलवे अपने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा ताकि भविष्य में दूसरे खिलाड़ी भी उनसे प्रेरणा लेकर देश का नाम रोशन कर सकें।
Samiksha
