कोरोना से ठीक हुए लोगों में पाई जा रही है यह बड़ी बीमारियां। कोविड संक्रमण से छुटकारा मिलने के बाद भी मरीजों को बहुत सी गंभीर बीमारियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद भी लोगों में सिर दर्द ,अटेंशन डिसऑर्डर ,बालों के झड़ने, सोते समय सांस लेने में दिक्कत ,अनियमित दिल की धड़कन, भूलने की बीमारी, अवसाद ,बेचैनी जैसी अनेकों दिक्कतें पाई जा रही है ।रिपोर्ट नेगेटिव आने के दो-तीन माह बाद भी पोस्ट कोविड मरीजों को आंख और कान संबंधी बीमारियां भी परेशान कर रही है। इन पीड़ितों में 50 फ़ीसदी ऐसे लोग हैं जिन्हें संक्रमित होने के बाद आईसीयू में रहना पड़ा था। उन लोगों की जान तो बच गई लेकिन नई बीमारियां भी उनके शरीर को लग गई ।
प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल में और निजी अस्पतालों में ओपीडी में ऐसे मरीजों की भरमार लग चुकी है। जिनके बाल झड़ रहे हैं या उनके ब्लड शुगर में उतार चढ़ाव बना हुआ है। वही स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान ज्यादा दिनों तक आईसीयू में फ्लो ऑक्सीजन पर रहने के कारण कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही है ।इस तरह की दिक्कतें 3 से 6 महीने में दूर हो जाती है।
Samiksha
