संयुक्त राष्ट्र। भारत ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(यूएनएससी) की उच्च-स्तरीय खुली बहस में बहुपक्षवाद और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के जरिये अंतरराष्ट्रीय शांति, स्थिरता व सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, सीमा पार आतंकवाद की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान को आड़े हाथों लेकर कहा, यह देश कट्टरता और आतंकवाद में डूबा हुआ है।
भारत ने कहा, सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को गंभीर कीमत चुकाने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए। भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वत नेनी हरीश ने कहा, हम अंतरराष्ट्रीय शांति-सुरक्षा को बढ़ावा देने के विषय पर बात कर रहे हैं। वैश्विक संघर्षों की प्रकृति में बदलाव पर हरीश ने कहा- हाल के दशकों में, संघर्षों की प्रकृति बदल गई है, जिसमें गैर-सरकारी तत्वों का प्रसार हुआ है। इनमें से एक है- आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करना।
