Homeखेलयशवंत और सुदर्शन ने लगाया अर्धशतक,भारत की सीधी शुरुआत 

यशवंत और सुदर्शन ने लगाया अर्धशतक,भारत की सीधी शुरुआत 

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लगातार चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर गेंदबाजी को चुना तो उनके दिमाग में ओल्ड ट्रैफर्ड पर छाए घने बादलों का फायदा उठाकर भारतीय टीम के शीर्ष क्रम को बिखेरना था, लेकिन स्टोक्स के मंसूबे पूरे नहीं हुए।

 

यशस्वी जायसवाल (58) और केएल राहुल (46) ने 94 रन की ओपनिंग साझेदारी की। टीम में वापसी कर रहे साई सुदर्शन (61) ने पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ते हुए ऋषभ पंत (37*) के साथ 72 रन जोड़कर भारत को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 264 रन तक पहुंचा दिया। चोट से प्रभावित भारतीय टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पंत वोक्स की गेंद पर चोटिल हो गए। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। रिवर्स स्वीप के प्रयास में पंत के पैर में गेंद लगी। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वां और कुल 12वां अर्धशतक जड़ा और इंग्लैंड के खिलाफ नौवें टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए। ओपनिंग जोड़ी ने लंच तक कोई विकेट नहीं खोया। लंच के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट झटकते हुए वापसी की। शुभमन गिल इस सीरीज में लगातार चौथी बार टॉस हारे। गिल ने तीन परिवर्तन किए। करुण नायर की जगह साई सुदर्शन, नीतीश की जगह शार्दुल ठाकुर और आकाशदीप की जगह अंशुल कंबोज को लिया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments