घर से अधेड़ को उठा ले गए, हत्या करने के बाद घर के बाहर फेंका घटना से इलाके में हड़कंपशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी करछना थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही हत्या से लोगों में भय व्याप्त हो रहा है। ताजा मामला करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला का है, जहां देर रात मनोज सिंह 45 नाम युवक की हत्या कर शव उसके घर के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए हैं। मृतक के पेट में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को परिजनों ने बताया कि सोमवार दिन में मनोज को घर से बुलाकर ले गए थे। रात में शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद मंगलवार भोर में शव को घर के पास फेक कर फरार हो गए। एसीपी करछना वरूण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई घनश्याम मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा करछना थाना में दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रदीप मिश्रा उर्फ कल्लू को हिरासत में ले लिया गया है।
