Homeमहत्वपूर्ण जानकारीअनियंत्रित पिकअप ने सो रहे परिवार को कुचला, बाप–बेटी की मौत।

अनियंत्रित पिकअप ने सो रहे परिवार को कुचला, बाप–बेटी की मौत।

सोमवार देर रात नैनी औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुआ हादसा 

हादसे में पत्नी समेत दो घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

औद्योगिक क्षेत्र नैनी अंतर्गत रामपुर, पिपरांव गांव में सोमवार देर रात एक अनियंत्रित वाहन ने बगीचे में सो रहे परिवार को कुचल दिया। इससे पिता और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात पिपरांव मार्ग सब्जी मंडी के बगीचे में सपेरा समाज का बिरजू 25 सो रहा था। उसके पास उसकी पत्नी सपना, रिश्ते के ससुर कोपीसरनाथ तथा छह साल की मासूम बेटी बिपासना भी सो रहे थे। उसी दौरान देर रात एक अनियंत्रित वाहन ने उनको कुचल दिया। इससे बिरजू और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और ससुर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वाहन की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मृतक परिवार शंकरगढ़ के ख़ानाबदोश बताये जा रहे हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments