Homeप्रदेशकर्नलगंज में कानून के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, सुसाइड नोट...

कर्नलगंज में कानून के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, सुसाइड नोट नहीं मिला

कर्नलगंज में रहने वाले एक डॉक्टर के बेटे स्पर्श शुक्ला (22) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कर्नलगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कर्नलगंज के स्वास्तिक मैगनोलिया अपार्टमेंट निवासी डॉ. अजय कुमार एक अस्पताल में चिकित्सक हैं, जबकि उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। बड़ी बेटी दिल्ली में जेआरएफ की तैयारी कर रही है। वहीं, बेटा स्पर्श जबलपुर स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एसएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था।

रोजाना की तरह शनिवार रात स्पर्श खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया । अगली सुबह घर की नौकरानी ने साफ-सफाई के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मामले की जानकारी स्पर्श के माता-पिता को दी गई। घंटों मशक्कत के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खोला गया। दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो स्पर्श फंदे से लटका मिला। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया ।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments