मध्य प्रदेश के कुन नेशनल पार्क में सोमवार को नामीबियाई चीता ज्याला ने पांच शावकों को जन्म दिया। इसमे देश में चीतों की कुल आचादी बृहकर 53 हो गई। इन शावकों का जन्म इस पार्क की चीता गामिनी के चार शावकों की पैदाइश के कुछ दिनों बाद हुआ है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, नामीबियाई चीता ज्वाला तीसरी बार मां बनी। उसने कुनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया। इनके जन्म के साथ ही भारत में जन्मे फलते-फूलते शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। ये भारत की धरती पर चीते की 10वीं बार पैदा हुई औलाद है। यह देश के चीता संरक्षण सफर में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
