प.बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें राजनीतिक दलों ने आयोग से एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में चुनाव की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदान के चरणों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवक जोशी भी मौजूद थे।
वहीं राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल भी बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों के अनुसार, बैठक में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, माकपा, कांग्रेस, आप, एनपीपी और फॉरवर्ड ब्लॉक समेत कई दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान हिंसा के प्रति आयोग की शून्य सहिष्णुता की नीति है और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
सीईसी पर प्रदेश के अधिकारियों का धमकाने का आरोप उधर एसआईआर के खिलाफ धरनारत ममता ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर बैठक में प्रदेश सरकार के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है।
