Homeज्योतिषकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व में रखे अपने घर में ये ज़रूरी सामान,...

कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व में रखे अपने घर में ये ज़रूरी सामान, जो है भगवान को प्रिय

जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण को समर्पित है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा नगरी में श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को हर साल कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। साल 2021 में जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए ये पर्व बेहद ही खास माना जाता है। वास्तु अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण की प्रिय बांसुरी के कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

बांसुरी भगवान कृष्ण की प्रिय मानी जाती है। इसे घर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार अगर घर में वास्तु दोष है और करियर तरक्की नहीं हो पा रही है तो जन्माष्टमी पर एक बांसुरी घर पर लाएं और रात के समय इस बांसुरी को भगवान कृष्ण को पूजा के समय अर्पित करें। दूसरे दिन इस बांसुरी को घर में पूर्व दिशा की दीवार पर तिरछी लगा दें। मान्यता है ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है।


वास्तु अनुसार जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है उस घर के लोगों पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। घर के मुख्य द्वार पर बांस की बांसुरी लटकाना भी शुभ माना जाता है। कार्यालय या दुकान के मुख्य द्वार पर दो बांसुरी लगाने से व्यापार में प्रगति होती है। इसी तरह से भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए मोर का पंख रखना भी घर में शुभ माना जाता है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments