बीएड 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की फाइनल ‘आंसर की’ भी जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार रिजल्ट पेज पर दिये गये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से देखे सकते हैं।
विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए 5.91 लाख उम्मीदवार एंट्रेंस में अपने अटेम्प्ट के आधार पर अपने स्कोर, स्टेट रैंक और कटेगरी रैंक जान सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा उम्मीदवारों के परिणाम व रैंक ऑफिशियल वेबसाइट, lkouniv.ac.in पर जारी किये गये हैं।
उम्मीदवारों को अपना यूपी बीएड रिजल्ट, स्कोर कार्ड, स्टेट रैंक और कटेगरी रैंक चेक करने के लिए विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, lkouniv.ac.in पर विजिट करने के बाद बीएड सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद अपने कैंडिडेट लॉग-इन पर क्लिक करना होगा और फिर अपने यूजर आईडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। हालांकि, उम्मीदवार नीचे दिये गये डॉयरेक्ट लिंक से सीधे लॉग-इन पेज पर पहुंच सकते हैं।
Samiksha
