Homeप्रदेशकेन्द्रीय कारागार नैनी में महिला बैरक में महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार...

केन्द्रीय कारागार नैनी में महिला बैरक में महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन


केन्द्रीय कारागार नैनी में महिला बैरक में महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में मूल कर्तव्यों, घरेलू हिंसा पर महिलाओं को दी गयी विधिक जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के सचिव श्री चन्द्रमणि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि गुरूवार को मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वावधान में केन्द्रीय कारागार नैनी महिला बैरक में महिला उत्पीड़न एवं उनके अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री चन्द्रमणि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद द्वारा की गयी और जेल में बंदी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। महिला बन्दीयों को मूल कर्तव्यों, घरेलू हिंसा पर महिलाओं को विधिक जानकारी दी गयी। इस दौरान महिला बन्दीयों से उनकी व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी ली गयी।

इस अवसर पर अल कौसर सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री नाजिया नफीस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कहा कि वह अपना अधिकार तभी हासिल कर सकेगी जब उन्हें अपने अधिकार की जानकारी होगी। इस अवसर पर उमाशंकर चतुर्वेदी पैनल अधिवक्ता द्वारा महिलाओं को विधिक साक्षरता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

जेलर श्री वीरेन्द्र त्रिवेदी द्वारा महिला बन्दीओं को विधिक जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर जेल विजिटर अधिवक्ता श्री देवेश शुक्ला, डिप्टी जेलर-अभय शुक्ला, नितीश राणा कर्मचारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहााबद इत्यादि उपस्थित रहे।

नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments