पिछले 24 वर्षों से कला के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रयागराज की राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खान ने प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से मुलाकात की और उन्हें 26 सितंबर से शुरू होने वाले खानम आर्ट गैलरी में कला मेले के आयोजन में अपना अमूल्य समय देने का आमंत्रण भी दिया डॉक्टर जाहिदा खान ने बताया की इससे पहले भी कई कार्यक्रम आर्ट गैलरी में आयोजित हो चुके हैं और काफी सफल भी रहे हैं।

अब तक ढेरो अवार्ड जीत चुकी खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर जाहिदा खानम ने कहा कला समाज का दर्पण होता है और उनका उद्देश्य है कि उनके क्षेत्र और शहर के प्रतिभागी कला के क्षेत्र में उन्नति करें इसमें जाहिदा खानम द्वारा जो भी सहभागिता होगी उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। डॉक्टर जाहिदा खानम ने कहा उनका उद्देश्य कला क्षेत्र में अपना कैरियर तलाश रहे कलाकारों का विकास करना एवं उनको सही मुकाम तक पहुंचाना हमेशा से रहा है और आगे भी रहेगा।

डॉक्टर जाहिदा खानम ने कहा की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एक सशक्त नारी हैं और यही मुख्य वजह है उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रण देने की उन्होंने बताया कि हम लोग हमेशा नारी सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें काफी अच्छे परिणाम भी इसके दिखाई देते हैं उन्होंने कहा कि उनकी गैलरी में महिलाओं की संख्या काफी है खास करके वह महिलाएं जो अपने घरेलू कामों में व्यस्त रहा करती थी अब प्रोत्साहित होकर काफी संख्या में महिलाएं अपने लिए समय निकाल कर आर्ट गैलरी में शिरकत करती हैं इससे पहले कई ऐसे कार्यक्रम भी आयोजित हुए हैं जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है और उसका सकारात्मक परिणाम भी उनको मिला है

आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खान ने कहा कि उनके द्वारा महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी को एक पुस्तक भी भेंट की गई थी और अभिलाषा जी को कार्यक्रम में आने का आमंत्रण भी दिया गया है 26 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस कार्यक्रम में कला प्रेमियों को बहुत कुछ देखने को और सीखने को मिलेगा।
नीतेश सोनी प्रयागराज
