प्रयागराज, मेजा
घर से बारात करने निकले अधेड़ का नहर के झाड़ियों में मिला शव
क्षेत्र के सोनबरसा गांव के नहर की झाडियों में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से हडकंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव के नहर में झाडियां में एक व्यक्ति का शव पाया गया। शौचक्रिया के लिए जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो हडकंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार बाजपेई चौकी इंचार्ज जेवनिया दिनेश कुमार यादव सिरसा चौकी इंचार्ज हरगोविंद सिंह मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गये। थोड़ी देर में मृतक का शिनाख्त अमरनाथ भारतीय (53) पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल भारती निवासी अमिलिया कला के रूप में हुई। परिजनों की मानें तो मृतक अमरनाथ भारती 2 दिन पूर्व गांव से हुल्का बारात में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से निकला था। घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर उसकी बाइक लावारिस अवस्था में मिली।

गौरतलब है कि क्षेत्र में चोरी, राहजनी व हत्या जैसी घटनाओं से लोगों में खासा आक्रोश है। फिलहाल थाना प्रभारी मेजा सुनील कुमार बाजपेई बारीकी से विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए संदिग्ध पांच लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ कोतवाली ले गये हैं, थाना प्रभारी मेजा के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि 23 अक्टूबर को बारात में जाते समय शाम सात बजे घटनास्थल से पांच सौ मीटर पहले पट्टी नाथ राय में मृतक के द्वारा छोटी सी बच्ची का एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद से ही मृतक लापता हो गया था। फिलहाल जांच बाद खुलासा होने की संभावना है।
खबर नीतेश सोनी
