घुमक्कड़ बाजो की वजह से हो सकता है बड़ा खतरा
कोरोना की विनाशकारी दूसरी लहर के बाद मामले कम होते ही लोगों की बेफिक्री भयानक तीसरी लहर के लिए न्योता साबित हो सकती है ।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए यह साफ तौर पर लोगों को चेताया है कि अगर लोगों ने घूमना फिरना और तीर्थ यात्राओं में जाना बंद नहीं किया तो कोरोना की तीसरी लहर भयावह होगी। लोगों को अभी घूमने के लिए और इंतजार करना होगा ।दुनिया से हमें सीख लेने की जरूरत है ।
किसी भी महामारी का इतिहास उठाकर देख ले तो तीसरी लहर को टाला नहीं जा सका है और दूसरी के बाद इसके आने का अंतराल भी बहुत लंबा नहीं रहा है। इसके बावजूद भी अगर हम लोगों ने सावधानी नहीं बरती और बेफिक्री के साथ घूमने के लिए पहाड़ों का रुख करते रहे तो यह बहुत दुखद और चिंताजनक बात होगी।
Samiksha
