उत्तर प्रदेश पुलिस निरंतर अपनी किरकिरी कराने से बाज नहीं आ रही है। अभी हाल ही में उन्नाव में एक प्रकरण में एक सीओ साहब महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पाए जाते हैं। वही अब दूसरा प्रकरण उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का सामने आया है ।
जहां ने एक रंगीन मिजाज दरोगा दीपक सिंह जो कि एक महिला के साथ काफी समय से अश्लील चैट करके उसे परेशान कर रहा था। पहले तो महिला ने कुछ दिन सबर किया जब बर्दाश्त से बाहर बात हो गई तो उसने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। शिकायत होने के बाद दरोगा ने अपना आपा खो दिया और महिला के परिवारी जनों के ऊपर ताबड़तोड़ कई मुकदमे दायर करवा दिए ।ताकि महिला का विश्वास टूटे और वह अपने द्वारा की हुई शिकायत को वापस ले।
परेशान हालत में महिला ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की एवं महिला आयोग को भी सूचना दी। सूचना पाकर मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा एडीजे गोरखपुर से रिपोर्ट तलब की जाती है जिसके बाद आशिक मिजाज दरोगा के होश ठिकाने लगाते हुए उसे कार्यभार से बर्खास्त कर दिया गया।
Samiksha
