HomeUncategorizedचलाया अभियान आज़ाद पार्क में कुत्ते पकड़ने के लिए

चलाया अभियान आज़ाद पार्क में कुत्ते पकड़ने के लिए

प्रयागराज। चंद्रशेखर आजाद पार्क में कुत्तों को पकड़ने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उधर पार्क में आने वाले लोग कुत्तों को कुछ खिलाएं नहीं, इसके लिए उद्यान प्रशासन की ओर से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

आजाद पार्क समेत अन्य पार्कों में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। इससे पार्क में घूमने एवं टहलने के लिए आने वाले खासतौर पर, बच्चों एवं बुजुर्गों की काफी समस्या बढ़ गई है। इसे लेकर अमर उजाला के रविवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए नगर निगम के पशुधन विभाग की ओर से अभियान चलाकर 10 कुत्ते पकड़े गए।

सोमवार को अभियान चला था और 14 कुत्ते पकड़े गए थे। इस तरह से दो दिनों में 24 कुत्ते पकड़े जा चुके हैं। हालांकि, पार्क में कुत्तों की संख्या 50 से अधिक है। ऐसे में अभियान अभी जारी रहेगा। पशुधन अधिकारी विजय अमृत राज का कहना है कि पार्क के सभी कुत्तों को पकड़कर नसबंदी की जाएगी। साथ में टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क के 200 मीटर की परिधि में यह अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्क में कुत्ते न आने पाएं, इसके लिए जरूरी है कि इन्हें कुछ खाने को न मिले। अन्यथा इन्हें पार्क में प्रवेश से रोका नहीं जा सकता। इसी क्रम में उद्यान प्रशासन की और से भी जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद का कहना है कि जगह जगह स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया जाएगा कि कुत्तों को कुछ न खिलाएं। जनसंपर्क अभियान चलाकर भी लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments