HomeUncategorizedचांसलर मेडल प्रतापगढ़ की स्वाति सिंह को मिलेगा

चांसलर मेडल प्रतापगढ़ की स्वाति सिंह को मिलेगा

प्रयागराज। प्रो राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययनरत एमए प्राचीन इतिहास की टॉपर स्वाति सिंह को चांसलर मेडल के लिए चुना गया है।मूलतः प्रतापगढ़ की कुंडा तहसील के बाबूपुर कनावा गांव निवासी स्वाति सिंह के पिता शिव बोध सिंह नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और मां उमा सिंह गृहणी हैं। स्वाति इन दिनों सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब पीएचडी में प्रवेश लेना चाहती हैं। स्वाति ने एमए प्राचीन इतिहास में 92.5 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।में में राज्य विवि के दीक्षांत समारोह स्वाति सिंह के अलावा 186 मेधावियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को स्नातक स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में शामिल होने के लिए कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपनी अनुमति दे दी है।

कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य विवि के गोद लिए हुए गांवों के स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीक्षांत समारोह वाले दिन पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही राज्य. स्तरीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को भी चेक व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।पदक पाने वाले मेधावियों में  हैं। पदक प्राप्त मेधावियों में आधे से अधिक छात्राएं हैं। पिछले दीक्षांत समारोह में भी पदक पाने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक थी। स्वर्ण पदक पाने वालों यानी विभिन्न पाठ्यक्रमों के टॉपर्स में भी छात्राओं की संख्या अधिक है। स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं की लिस्ट में केवल उन्हीं मेधावियों को शामिल किया गया है जिन्होंने पहले ही प्रयास में बिना किसी अवरोध के परीक्षा उत्तीर्ण की है। बैक पेपर या पूरक परीक्षा के आधार पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments