HomeUncategorizedसलाह देने वाला तांत्रिक गिरफ्तार छात्र की हत्या कर टुकड़े करने की

सलाह देने वाला तांत्रिक गिरफ्तार छात्र की हत्या कर टुकड़े करने की

प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र में बीते मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश की हत्या के मामले में रविवार को आरोपी तांत्रिक मुन्ना लाल (45) को करेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

उसने स्वीकार किया कि हत्यारोपी चचेरे दादा सरन को उसने सलाह दी थी कि उसके घर पर यश के पिता का साया है। ऐसे में अगर यश के नौ टुकड़े कर घर से अलग-अलग दिशाओं में फेंके जाएं तो तभी गृह दोष खत्म हो सकेगा। पुलिस के अनुसार कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गांव धुस्कहा निवासी तांत्रिक मुन्ना नेबताया कि करेली के लेबर चौराहे के पास सदियापुर निवासी सरन से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने बताया था कि उसके दो बच्चों ने आत्महत्या कर ली। पहले बेटी ने 2023 और फिर बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर जान दी थी।इससे परेशान सरन ने तांत्रिक से मदद की गुहार लगाई। इस पर सरन सिंह के घर जाकर उसने तंत्र-मंत्र किया और कहा कि घर में साया है। इसे दूर करने के लिए परिवार के अजय सिंह उर्फ गुड्डू के बेटे (पीयूष) को काटकर नौ टुकड़े क रदक्षिण-पश्चिम और उत्तर दिशा में फेंकना है। टुकड़े घर से अलग-अलग दिशाओं में फेंके जाएं तभी गृह दोष शांत होगा। इसके बाद भी उसने कई बार सरन सिंह के घर पर भी बातचीत कर संपर्क में रहा। जाकर तंत्र-मंत्र किया। साथ ही फोन किताबें पढ़ सीखी तंत्र-विद्या

एडीसीपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तंत्र क्रिया के साथ ही राजमिम्वी का भी काम करता है। शुरू से ही उसे तांत्रिक बनने का शौक था। इसके लिए पिछले कई सालों से वह तंत्र-विद्या की किताबें पढ़ रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि गांव में रहकर तंत्र विद्या से उसने कई सारे काम किए हैं लेकिन पहले किसी की हत्या नहीं करवाई। पहली बार हत्या और शव के टुकड़े करने की सलाह दी थी।जांच में पता चला कि आरोपी कि ने सरन सिंह की पत्नी से घर में कई बार पूजा पाठ भी करवाया है। तांत्रिक ने परिवार को गुमराह किया था कि उनके घर पर साया मंडरा रहा है। अगर विधि-विधान से पूजा होती है तो साया दूर हो जाएगी, इसलिए उसने कई बार पूजा करवाई।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments