प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म सात-आठ पर दो गुटों में रंजिश के चलते चाकू मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ‘बुधवार रात मुंबई जाने के लिए सूरज कामायनी एक्सप्रेस से सफर कर रहे जौनपुर के थाना मीरगंज के गांव मुबारक निवासी सूरज तिवारी के माथे, सिर और कमर के पास चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। आरोप है कि गांव के ही तीन से चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। я
बुधवार रात करीब आठ बजे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात-आठ पर कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन आई। इसी दौरान सूरज तिवारी हाल ही में रॉड मारकर हुई थी हत्या
हाल ही में जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात-आठ पर एक मानसिक रोगी ने ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी अमित कुमार पटेल (25) के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि, आरोपी की भी ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई थी।
प्लेटफॉर्म (हावड़ा इंड) के पास बोतल में पानी भरने के लिए उतरा तभी तीन से चार युवक आए और मारपीट करने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। सूरर्ज लहूलुहान हो गया। चीखने-चिल्लाने पर सभी आरोपी फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को केंद्रीय रेलवे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां हालत गंभीर होने पर एसआरएन रेफर कर दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि सभी आरोपी पीड़ित के गांव के रहने वाले हैं।
