Homeमहत्वपूर्ण जानकारीनैनी में कैमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

नैनी में कैमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

नैनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत देव रख गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारते हुए विधिक कार्रवाई की। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

मंगल शुक्ला (35) हलवाई का काम करता था। मंगलवार रात को वह परिवार के संग खाना खाने के बाद सोने चला गया। बुधवार सुबह जब घर वाले उठे तो देखा के वह बाहर वाले कमरे में पंखे के चुल्ले में बने फंदे पर लटक रहा है। यह देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए।

 

| कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उसकी एक बेटी है जो अपनी मां के साथ रहती है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments