29 अक्टूबर 2020 प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी राजरूपपुर मंडल एवं प्रीतम नगर मंडल के द्वारा आयोजित महा प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के आजादी के बाद देशवासियों को यह विश्वास था कि कांग्रेस की शासन देश के अंदर सुशासन स्थापित करेगी परंतु जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने सुशासन की स्थान पर भ्रष्टाचार की स्थापना की कहने को तो कांग्रेसका शासन था ।
लेकिन वास्तव में जवाहरलाल नेहरू जी का परिवार का शासन चल रहा था और इनकी सत्ता ने अंग्रेजी सरकार के जैसे ही तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए सनातन भारतीय संस्कृति को एवं पुरुष की मान्यताएं एवं परंपराओं को कुचलने का काम किया लेकिन भारतीय जन संघ एवं भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भारतीय संस्कृति को एवं उसकी परंपरा एवं मान्यताओं को जीवंत बनाए रखने के लिए इनकी कुशासन का विरोध किया और इनसे लड़ती रही वास्तव में 2014 में प्रचंड बहुमत के साथ इस देश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो नरेंद्र मोदी के रूप में आज देशवासियों को छत्रपति शिवाजी महाराज एवं राणा प्रताप के जैसा नेतृत्व मिला जिनके अदम्य साहस और निर्णय के कारण देश आज हर क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व महसूस होता है कि विश्व के सबसे लोकप्रिय क्षमता वान एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व के दिशा निर्देश पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कौशिकी सिंह जी ने एवं संजय कुशवाहा जी ने किया
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से कमलेश जी ,वरुण केसरवानी , राजेश केसरवानी ,राजू पाठक, चंद्र भूषण पटेल अर्चना शुक्ला ,आभा श्रीवास्तव, आभा सिंह ,आस्था मिश्रा ,दुर्गेश नंदिनी ,जगमोहन आर्या हिमांशु पांडे आदि मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीतेश सोनी


