Homeप्रदेशप्रदेश सरकार ने अति कुपोषित बच्चों को देशी घी तथा...

प्रदेश सरकार ने अति कुपोषित बच्चों को देशी घी तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर की आपूर्ति पर आने वाले अनुमानित व्यय का अग्रिम आहरण हेतु दी स्वीकृति

प्रदेश  सरकार  ने अति कुपोषित बच्चों को देशी घी तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर की आपूर्ति पर आने वाले अनुमानित व्यय का अग्रिम आहरण हेतु  दी  स्वीकृति 

योजनान्तर्गत लाभार्थियों को वितरित किये जाने हेतु माह अक्टूबर, 2020 से दिसम्बर, 2020 के लिए रूपये 2 अरब 43 करोड़ 22 लाख 51 हजार की धनराशि स्वीकृत  

लखनऊ: दिनांक 29 अक्टूबर, 2020

प्रदेश  सरकार ने  अनुपूरक पोषाहार योजना के अन्तर्गत प्रदेश के बाल विकास परियोजनाओं के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 06 माह से 03 वर्ष आयु के बच्चों, 03 वर्ष से 06 वर्ष की आयु के बच्चों, गर्भवती तथा धात्री महिलाओं तथा 06 माह से 06 वर्ष आयु के अति कुपोषित बच्चों को देशी घी तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर की आपूर्ति पर आने वाले अनुमानित व्यय का अग्रिम आहरण की स्वीकृति दी है।  इस सम्बन्ध  मे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग  द्वारा  शासनादेश जारी किया है। 

जारी शासनादेश के अनुसार  प्रदेश के जनपदों की समस्त बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पुष्टाहार आपूर्ति हेतु राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकास खण्ड स्तर पर पुष्टाहार उत्पादन की अवस्थापना विकास होने तक पुष्टाहार हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप टेक होम राशन को ड्राई  राशन (Dry Ration) के रूप में आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त योजनान्तर्गत लाभार्थियों को वितरित किये जाने हेतु माह अक्टूबर, 2020 से दिसम्बर, 2020 के लिए रुपये 24322.51 लाख (रूपये दो अरब तैतालिस करोड़ बाईस लाख इक्यावन हजार मात्र) की धनराशि का अग्रिम आहरण करने एवं इस प्रयोजन हेतु प्रादेशिक कॉपरेटिब डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (पी0सी0डी0एफ0), लखनऊ को भुगतान किये जाने की  शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन  स्वीकृति प्रदान की गयी  हैं।  

नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments