Homeराष्ट्रीयजमीन पर लॉकडाउन तो आसमान में रचाई शादी

जमीन पर लॉकडाउन तो आसमान में रचाई शादी

जमीन पर लॉकडाउन तो आसमान में रचाई शादी
कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन के गंभीर मामले में क्रू को हटाया और दिए गए जांच के आदेश। जमीन पर लॉकडाउन तो आसमान में रचाई शादी, अब खड़ी हो गई मुसीबत।

लॉकडाउन के बीच कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए 160 से ज्यादा मेहमानों के साथ दूल्हा-दुल्हन ने चार्टर्ड विमान में शादी रचाई। पर मामला नागर विमानन निदेशालय तक पहुंच गया। न केवल चालक दल के सदस्यों को हटा दिया गया बल्कि यात्रियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच के आदेश भी दिए गए।

साथ ही एयरलाइन कंपनी और एयरपोर्ट अथॉरिटी से इस पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगी गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व तस्वीरों में रविवार को चार्टर्ड फ्लाइट में हुई इस शादी का खुलासा हुआ था।

मदुरई निवासी राकेश और दीक्षा ने स्पाइसजेट कंपनी का बोइंग 737 बुक किया था। मदुरई से बेंगलुरु तक 2 घंटे की यात्रा के दौरान यह शादी हुई। वायरल वीडियो में ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं थे और वह शारीरिक दूरी का भी उल्लंघन करते नजर आ रहे थे। जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं।

उनमें दूल्हा-दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिख रहा है। उड़ान के दौरान वर-वधू की तस्वीरें खींचने के लिए फोटोग्राफर और कैमरामैन भी मौजूद थे।

 

Samiksha 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments