Homeप्रदेशकोविड-19 से अनाथ हुए बच्चो को निःशुल्क पढाने को आगे आये प्राइवेट...

कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चो को निःशुल्क पढाने को आगे आये प्राइवेट स्कूल- जिलाधिकारी ने की अपील

कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चो को निःशुल्क पढाने को आगे आये प्राइवेट स्कूल- जिलाधिकारी ने की अपील
25 मई, 2021 प्रयागराज।
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में प्राइवेट स्कूलों के प्रबन्धकों एवं व्यापार मंण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने स्कूल के प्रबन्धकों को कहा कि कोविड-19 की महामारी के कारण कई परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हुए है। उन्होंने प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि शुल्क वृद्धि ना की जायें तथा पिछले वर्ष की भाॅति ही छात्र छात्राओं से शुल्क लिया जाये।

जब तक विद्यालयों में भौतिक रूप से आॅफलाइन परीक्षा सम्पादित नही की जा रही है तब तक परीक्षा-शुल्क ना लिया जाए, इसी प्रकार क्रीड़ा, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, कम्पूयटर वार्षिक फंक्शन आदि विद्यालयों में नही हो रही है, तब तक इन गतिविधियों का शुल्क ना लिया जाये साथ ही किसी भी अभिभावक को 03 माह का शुल्क जमा करने में कठिनाई हों तो मासिक रूप में शुल्क लिया जायें। यदि कोई छात्र एवं उनके परिवार के सदस्य कोविड-19 सें संक्रमित है तो उनके लिखित अनुरोध पर विधालय द्वारा उस महीनें का शुल्क अग्रिम महीनों की शुल्क किस्तों के रूप में समायोजित की जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों से आवहन किया कि कोविड-19 से अनाथ हुए छात्र-छात्राओं को निशुल्क पढ़ाने हेतु आगे आना चाहिए

जिस पर बैठक में आये हुए स्कूल के प्रबन्धकोें ने अपनी सहमति जताई। जिलाधिकारी ने स्कूल के प्रबन्धकों से वैक्सिनेशन के सम्बन्ध में कहा कि 45 वर्ष के उपर विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारीगण को टीका लगवाना चाहिए, जिलाधिकारी ने शिक्षकों के टीकाकरण के लिए अलग से कैम्प लगवाने की बात कही ।
जिलाधिकारी ने इसके उपरान्त प्रयागराज व्यापार मण्डंल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, उन्होंने व्यापारियों के मांग पर होम डीलवरीे के माध्यम से व्यापार करने के सम्बन्ध में चर्चा की, इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील की सभी व्यापारीगण व उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों का टीका लगवानें के लिए आगे आए, इस  टीकाकरण के  सम्बन्ध पर उन्होनें व्यापारियों के विचारो को भी सुना जिसपर जिलाधिकारी नें कहा कि व्यापारियों के लिए अलग से कैम्प लगाया जा सकता है, आप लोग अगर जागरूक रहेंगे आपको देखकर टीकाकरण के लिए अन्य लोंगों में भी जागरूकता आयेगी।

खबर नीतेश सोनी 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments